Press "Enter" to skip to content

जीवन परिचय / अटल बिहारी वाजपेयी

जन्म: २५ दिसंबर १९२४ ग्वालियर, मध्य प्रदेश, भारत।
मृत्यु: १६ अगस्त २०१८ नई दिल्ली, भारत।

अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक गांव में साधारण परिवार में हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी के पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी जी अध्यापक थे और साथ ही साथ एक महान कवि भी थे। उनकी माता का नाम कृष्णा वाजपेयी था। कहते हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी को कवित्व का गुण अपने पिता से विरासत में मिला था।

अटल जी की बी. ए. की शिक्षा ग्वालियर के विक्टोरिया कालेज (लक्ष्मीबाई कालेज) में संपन्न हुई। प्रारंभिक छात्र जीवन से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए और एक सच्चे स्वयंसेवक के रूप में भी अहम् भूमिका निभायी। शुरू से ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की कई वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया।

आगे उन्होंने कानपुर के डीएवी कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एम. ए. किया। उसके बाद उन्होंने कानपुर में ही एल एल बी की पढ़ाई शुरू कर दी। बाद में उन्होंने एल एल बी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दिया, और पूरी लगन के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए और एक सच्चे स्वयंसेवक बन गये।

अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कई रचनाएं भी की थीं। उनमे से कुछ प्रमुख रचनाएं हैं –
मृत्यु या हत्या
रग-रग हिन्दू मेरा परिचय
अमर बलिदान
अमर आग है
कुछ लेख: कुछ भाषण
सेक्युलर वाद
राजनीति की रपटीली राहें

अपने जीवनकाल में किये गये असाधारण कार्यों के लिये उन्हें कई पद्म विभूषण, श्रेष्ठ सासंद पुरस्कार, लोकमान्य तिलक पुरस्कार इत्यादि पुरस्कार मिले थे। 2015 में उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।

तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का १६ अगस्त २०१८ को दिल्ली के एम्स में हो गया था।

One Comment

  1. Dowakar Soni Dowakar Soni दिसम्बर 25, 2020

    Atal Ji ko shat shat naman…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *